17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राष्ट्रीय राज्य प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश सड़क हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत...

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश सड़क हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया

3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में शनिवार तड़के सड़क हादसे में कम से कम 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।