17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

3

दिल्ली में रातभर हुई बारिश के चलते शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पालम में मौसम केंद्र ने 15.3 मिमी, लोधी रोड ने 20.6 मिमी, आयानगर ने 19.1 मिमी और रिज ने 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई,

जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ है। कई इलाकों से जाम की खबरें मिली हैं। पिछले दो दिनों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में दूरदराज के इलाकों में ओले गिरने के साथ और बारिश होने की संभावना है।