17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood खूंटी में बस-ट्रक की टक्कर में बीस घायल, हाल जानने मुंडा, मरांडी...

खूंटी में बस-ट्रक की टक्कर में बीस घायल, हाल जानने मुंडा, मरांडी अस्पताल पहुंचे

4

झारखंड में खूंटी जिले के रांची-खूंटी मुख्य सड़क पर जियारप्पा के पास शुक्रवार को एक यात्री बस की ट्रक से टक्कर हो गयी जिससे कम से कम बीस लोग घायल हो गये जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को देखने के लिए खूंटी से सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री तथा हाल में भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे।

उन्होंने रिम्स निदेशक को सभी घायलों का बेहतर इलाज अपनी निगरानी में कराने का निर्देश दिया। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद रिम्स पहुँच घायलों से मुलाकात की।

शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना में लगभग 20 यात्री घायल हो गए थे जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया था। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार के अनुसार घायलों में से तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मामूली रूप से घायल कई अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।