17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ऐसा है प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर का बॉन्ड

ऐसा है प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर का बॉन्ड

4

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाओं का डंका बजा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रोमोशन करते हुए प्रियंका ने अपनी शादी से लेकर पति निक जोनस के बारे में बताया। अब प्रियंका चोपड़ा ने सोफी संग अपने रिलेशनशिप पर बातचीत की।

एक इंटरव्यू में खास बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स एक्ट्रेस सोफी खुद को जेठानी बुलाना पसंद करती हैं। मेरी जेठानी-देवरानी’, ऐसा कहकर प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगती हैं। ‘सोफी को जेठानी कहलवाना बहुत पसंद है’।इसके अलावा प्रियंका ने बताया जोनस-सिस्टर्स शब्द उनके दिमाग में बैचलरेट पार्टी में आया था।

प्रियंका ने कहा- शायद ये मेरे ही दिमाग में आया। ये मेरी बैचलरेट पार्टी में हुआ। ये एक मजाक से शुरू हुआ कि अगर वे जोनस ब्रदर्स हैं, तो हम जोनस सिस्टर्स क्यों नहीं हो सकते हैं। इसके बाद हम तीनों डेनियल, सोफी और मैं इस बात के लिए राजी हो गए।