17.6 C
New York
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment रिलीज हुआ फिल्म ‘टोटल धमाल’, का पहला गाना…

रिलीज हुआ फिल्म ‘टोटल धमाल’, का पहला गाना…

5

फिल्म टोटल धमाल का पहला गाना ‘पैसा ये पैसा’ रिलीज हो गया है। गाने में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और ईशा गुप्ता पैसे के लिए भागते दिख रहे हैं। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी वाली यह मल्टीस्टारर फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।

बता दें कि फिल्म के सभी कलाकार ब्लू कलर की ड्रेस में हैं जैसा कि फिल्म मेकर्स और फिल्म के सभी स्टारकास्ट ने पहले ही कहा है कि धमाल सीरीज की इस तीसरी फिल्म में आपको ट्रिपल धमाल देखने को मिलने वाला है। इस गाने से साफ जाहिर है कि फिल्म में सारा खेर पैसे का होने वाला है।

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिला है। फिल्म में मौजूद हर एक कास्ट दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देने के लिए तैयार है। फिल्म को ‘द वाइल्डेस्ट एडवेंचर एवर’ नाम की एक टैग लाइन भी दी गई है।