17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood तो क्या 83 के लिए दीपिका लेंगी इतनी मोटी रकम?

तो क्या 83 के लिए दीपिका लेंगी इतनी मोटी रकम?

5

फिल्म “83” में रणवीर सिंह जहां पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण पूर्व क्रिकेटर की पत्नी रोमी भाटिया का रोल अदा करेंगी। 83 में रियल लाइफ कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चौथी बार स्क्रीन शेयर करेंगे। बुधवार को दीपिका की कास्टिंग को कंफर्म किया गया। जिसके बाद ये सवाल भी उठे कि क्यों दीपिका 83 में छोटी सी भूमिका निभाने के लिए तैयार हुईं?

सूत्रों के हवाले से दीपिका पादुकोण के 83 से जुड़ने की वजह बताई है। कहा जा रहा है कि दीपिका ने दो वजहों से 83 साइन की है। पहला पति रणवीर सिंह की वजह से और दूसरा एक्ट्रेस को रोल के लिए भारी भरकम फीस मिल रही है।

दरअसल इस फिल्म के लिए दीपिका को तकरीबन 14 करोड़ रूपये मिल रहे हैं। जिसकी वजह से दीपिका ने इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी है।