17.6 C
New York
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment दीपक कलाल से शादी पर आज राज खोलेंगी, राखी सावंत…

दीपक कलाल से शादी पर आज राज खोलेंगी, राखी सावंत…

11

बॉलीवुड़ की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने दीपक कलाल से अपनी शादी की घोषणा कर सस्पेंस क्रिएट कर दिया है। सबके मन में यही सवाल है कि क्या वाकई 31 दिसंबर को राखी सावंत कॉमेडियन दीपक कलाल से शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी या फिर ये पब्ल‍िसिटी स्टंट है। राखी अपनी शादी को लेकर आज दोपहर 3 बजे मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

दीपक कलाल से शादी पर आज राज खोलेंगी, राखी सावंत...

राखी सावंत का पोस्ट किया एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें 31 दिसंबर को उनकी शादी लॉस एंजेल्स में कॉमेडियन दीपक कलाल से होने की बात कही गई है। इस कार्ड को राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। राखी का ये कार्ड मजाक लग रहा है, इस पर गलत अंग्रेजी लिखी गई है। वेडिंग वेन्यू भी पूरे लॉस एंजेल्स को बताया गया है। वहीं दूसरी ओर राखी खुद एक डेली न्यूजपेपर से इस खबर की पुष्ट‍ि कर चुकी हैं। कार्ड पर लिखा गया है, दो प्यार करने वाले दिल एक हो रहे हैं और यह वादा कर रहे हैं कि हमेशा प्यार करेंगे।दीपक कलालबता दें कि दीपक कलाल हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट 8 में नजर आए हैं। वे अपने फनी वीडियो से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं। दीपक अपनी बात करने की अनोखी अदा के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।
महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले दीपक अपने इंस्टाग्राम पेज पर रेगुलर पोस्ट करते हैं। उनके 68 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पॉपुलैरिटी पाने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का जॉब करते थे। वे मिडिल क्लास फैमिली से हैं। दीपक ने जीवन में काफी संघर्ष किया है। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने बांद्रा कॉलेज से एक शॉर्ट होटल मैनेजमेंट कोर्स किया, जिससे उन्हें मुंबई के एक थ्री स्टार होटल में जॉब मिल गई।