17.6 C
New York
Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड समेत छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, डॉ. ढाल सिंह बिसेन...

उत्तराखंड समेत छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंडकी जिम्मेदारी

1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। सोमवार, 12 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड, केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम में राज्यपाल स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इन नियुक्तियों में दो मौजूदा राज्यपालों का स्थानांतरण भी शामिल है।

छह राज्यों में किसे मिली जिम्मेदारी?

नई नियुक्तियों के तहत सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल

उत्तराखंड में डॉ. ढाल सिंह बिसेन को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति के साथ राज्य में राज्यपाल के पद पर बदलाव होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। ओम प्रकाश माथुर के केरलम स्थानांतरित होने के बाद वह सिक्किम में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे वहीं, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रह चुकी हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।