17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment ‘जीरो’ का ट्रेलर देख आमिर खान ने शाहरुख के साथ किया ये…

‘जीरो’ का ट्रेलर देख आमिर खान ने शाहरुख के साथ किया ये…

5

नई दिल्ली- बॉलीवुड के बादशाह जल्द अपनी फिल्म ‘जीरो’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ आपको बॉलीवुड के दबंग सलमान खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। ‘जीरो’ फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में बौने शाहरुख अनुष्का और कैटरीना के साथ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर जितने कमाल के शाहरुख के फैन्स के रिएक्शन आ रहे हैं, उतने ही कमाल की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘जीरो’ के हीरो शाहरुख और ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ के ठग आमिर की ये फोटो भी है।

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आमिर खान के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वे और आमिर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। आमिर ‘जीरो’ के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आमिर ने शाहरुख को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई भी दी।

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ‘ठग’ आमिर खान के साथ ये फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक्टर जबरदस्त लग रहे हैं। वहीं शाहरुख खान ने फोटो शेयर कर नीचे लिखा है कि “ठग से मिली Hug…”