आंखों के आसपास काले घेरे कम करने के 3 असरदार प्राकृतिक उपाय

4

आंखों के नीचे काले घेरे आजकल एक सामान्य समस्या बन गई है, जिसका सामना कई लोग कर रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे उम्र बढ़ना, आनुवांशिक प्रभाव, अत्यधिक थकान, या लंबे समय तक स्क्रीन के सामने समय बिताना। काले घेरे चेहरे को थका हुआ और उम्र से पहले बूढ़ा दिखा सकते हैं। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ प्राकृतिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ये उपाय न केवल सरल हैं, बल्कि नियमित रूप से अपनाने पर डार्क सर्कल को धीरे-धीरे कम करने में प्रभावी भी हो सकते हैं।
आइए जानते हैं डार्क सर्कल को कम करने के लिए क्या करें?

1. टी बैग

आंखों के आसपास काले घेरे को कम करने के लिए आप टी बैग का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए इस्तेमाल किया हुआ टी बैग लें, इसे फ्रिजर में कुछ समय के लिए रखें। इसके बाद इसे आंखों पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से आपकी आंखों को कुछ देर के लिए आराम मिलता है, जिससे थकान कम होती है। साथ ही यह डार्क सर्कल और आंखों के आसपास होने वाली झुर्रियां भी कम कर सकता है।

2. खीरे का स्लाइस

आँखों से डार्क सर्कल की परेशानी को कम करने के लिए खीरे का प्रयोग कर सकते हैं। खीरा एक प्राकृतिक स्किन टोनर के रूप में काम करता है। यह आंखों के आसपास के काले घेरे को काले घेरों को कम कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरे को मोटे टुकड़ों में काट लें, इसके बाद इसे अपने दोनों आंखों पर रखें। इससे आपके आंखों के आसपास की डार्क सर्कल की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

3. गुलाबजल

गुलाब जल के इस्तेमाल से डार्क सर्कल की परेशानी को कम किया जा सकता है। गुलाबजल के इस्तेमाल से आंखों को काफी रिलैक्स फील होता है। इसमें विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, जो काले घेरे की परेशानी को कम कर सकते हैं। अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सोने से पहले अपने आंखों के आसपास गुलाबजल लगाएं।