17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment ‘कसौटी जिंदगी की’ में हुई ‘कमोलिका’ की एंट्री, इस अंदाज में दिखी...

‘कसौटी जिंदगी की’ में हुई ‘कमोलिका’ की एंट्री, इस अंदाज में दिखी हिना

16

नई दिल्‍ली- ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल जब से टीवी पर आया है, हर कोई इस सीरियल का फैन हो गया। सीरियल के आने के बाद से ही दर्शकों को सीरियल के फेमस किरदार ‘कमोलिका’ का इंतजार था। आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ। कल यानी सोमवार के एपिसोड में हिना खान यानी सीरियल में ‘कमोलिका’ की एंट्री हुई। दर्शकों को हिना खान का ये किरदार काफी पंसद आया। सोशल मीडिया पर कमोलिका के रुप में हिना खान की एक वीडियो लगातार शेयर की जा रही है। ये वीडियो है ‘कसौटी जिंदगी की’ शो में कमोलिका की धमाकेदार एंट्री की है।

सोशल मीडिया पर सीरियल में कमोलिका की एंट्री सुपरहिट हो गई, पर एंट्री में हिना खान पिछली सीजन की कमोलिका कम बल्कि ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्‍म की करीना कपूर ज्यादा लगी। आप भी देखिए सोशल मीडिया पर वारयल कमोलिका की एंट्री का ये वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

Komolika entry #kasautiizindagiikay

A post shared by Multifandom [ 87k FAM 🔥💯] (@madiha.creations) on

‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्‍म में एक्ट्रेस करीना का एक डायलॉग है जिसमें वे ये कहती है कि ‘कौन है जिसने पू (करीना का फिल्म में नाम) को पलटकर नहीं देखा’। ‘कसौटी जिंदगी की’ में एंट्री पर हिना खान यानी कमोलिका भी यही डायलॉग मारती हैं। हिना खान कई सालों से ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ सीरियल ‘ में संस्‍कारी बहू का किरदार निभाती हुई नजर आ रही थी, पर इस सीरियल में उनका अंदाज बिल्कुल हटकर है।