17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तर प्रदेश राकेश टिकैत की फिर फिसली जुबान, असदुद्दीन ओवैसी को बताया भाजपा का...

राकेश टिकैत की फिर फिसली जुबान, असदुद्दीन ओवैसी को बताया भाजपा का ‘चचाजान’

8

राकेश टिकैत की फिर फिसली जुबान, असदुद्दीन ओवैसी को बताया भाजपा का ‘चचाजान’

भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी भाजपा के चचाजान हैं और अब वो यूपी में आ गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी धर्म के अनुसार वोट बैंक को बांट देते हैं और यही भाजपा चाहती है। किसान नेता राकेश टिकैत इन दिनों बागपत में है। साथ ही राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सरकार की चाल बताई। उन्होंने कहा कि सरकार इस महापंचायत से किसानों की एकता को तोड़ना चाहती है। साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि राज्य सरकार 5 सितंबर को हुई महापंचयात के विरोध में 26 सितंबर को महापंचायत करना चाहती है जिसमें सिर्फ राजनीतिक लोग ही हिस्सा लेंगें।

बता दें NHRC ने चार राज्यों से किसान आंदोलन के बारे में जानकारी मांगी है। पश्चिमी राज्यों में ना जाने कितने लोग इस आंदोलन से प्रभावित हो रहे हैं। किसान आंदोलन से पंजाब में कारोबार बंद हो गए, दिल्ली-बॉडर्स पर लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसी ही समस्याओं से जुझ रहे कुछ लोगों ने इस आंदोलन के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज की है। शिकायत के बाद एनएचआरसी ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी की सरकारों से इस आंदोलन को लेकर एक रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है। राज्यों को ये रिपोर्ट आयोग को अक्तूबर के मध्य तक सौपनी है।