तो इस वजह से नही मिली अन्नया को कल्ब में एंट्री….

0

अनन्या पांडे ने इस साल करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 20 साल की उम्र में अनन्या पांडे ने करियर की पहली सफलता का स्वाद चखा। लेकिन कम उम्र होने की वजह से उन्हें मुंबई के एक क्लब में एंट्री रोके जाने की खबर है। अंडरएज होने की वजह से अनन्या पांडे को क्लब में एंट्री नहीं दी गई।

मुंबई के लोवर परेल क्लब में अनन्या पांडे को जाने से रोका गया। क्लब में 24 साल और उससे ऊपर के लोगों की एंट्री है। लेकिन अनन्या अभी 20 साल की हैं। इस वजह से क्लब ने अनन्या को एंट्री देने से मना कर दिया। अनन्या पांडे को पिछले हफ्ते उनकी दोस्त सुहाना खान, आर्यन खान और शनाया कपूर संग स्पॉट किया गया था। सुहाना लंदन से कजिन की शादी अटेंड करने के लिए कोलकाता आई थीं।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-