पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए आज के भाव

0

नई दिल्ली- पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। हफ्ते की शुरुआत में पेट्रोल की कीमतें करीब 19 पैसे तक गिरी हैं, वहीं डीजल के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में पेट्रोल के दाम 19 पैसे गिरकर 76.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, वहीं डीजल की बात करें तो इसके दामों में भी करीब 12 पैसे तक की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ डीजल 71.39 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।

ओर सस्ता हो सकता है पेट्रोल!

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए आज के भाव

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिरने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिर रही हैं। पहली बार ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे गिरा है। न्यूयॉर्क का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी गिरकर नौ महीने के निचले स्तर पर आ गया है और 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।

जानिए आज के पेट्रोल की कीमतें
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी, जानिए आज के भाव
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुबंई की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 78.47 लीटर हैं, वहीं डीजल के दामों में भी गिरावट देखी गई है। प्रदेश में गिरावट के साथ डीजल की कीमत 73.25 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजलों के दामों में गिरावट आई है। सूत्रों की मानें तो ये गिरावट आने वाले समय में जारी रह सकती है।