17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाक में बनेगा राम मंदिर- गिरिराज...

अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाक में बनेगा राम मंदिर- गिरिराज सिंह

5

अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान और मक्का मदीना में बनेगा?
बता दें कि बेगूसराय में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं कहा कि राम मंदिर नहीं बनेगा। धर्म के आधार पर साल 1947 में देश का बंटवारा हुआ था। ऐसी स्थिति में सनातन धर्म के लोग में आक्रोश है।

Image result for गिरिराज सिंहउन्होंने कहा, ‘सनातन धर्म के लोग भिखमंगे की तरह राम मंदिर के लिए कोर्ट, सांसदों और नेताओं की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं. ऐसे में भी राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या मक्का मदीना में बनेगा?’
ऎसा पहली बार नहीं है, जब गिरिराज सिंह ने राम मंदिर और पाकिस्तान को लेकर बयानबाजी की है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि राम मंदिर अयोध्या में जल्द से जल्द बनना चाहिए, क्योंकि लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश की 100 करोड़ जनता की चाहत है कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द से जल्द बने मगर कांग्रेस पार्टी इसमें बाधक बन रही है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रवक्ता और वकील कपिल सिब्बल हर बार उच्चतम न्यायालय में यह बात रखते हैं कि इस मामले की सुनवाई बंद कर देनी चाहिए।Image result for गिरिराज सिंहवहीं गिरिराज ने सुप्रीम कोर्ट से भी अपील की थी कि वो इस पूरे मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करे और फैसला दे. उन्होंने कहा था कि अयोध्या में मंदिर बनने का मुद्दा 100 करोड़ लोगों की आकांक्षा और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। बरसों से लोग चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने और इसको लेकर अब उनके सब्र का बांध टूट रहा है।