सिख श्रद्धालुओं के लिए पाक तक करतार कोरिडोर बनाएगी मोदी सरकार

1

सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर भारत सरकार करतारपुर साहिब तक कॉरिडोर का निर्माण करेगी। इसका फैसला आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की दी।सिख श्रद्धालुओं के लिए पाक तक करतार कोरिडोर बनाएगी मोदी सरकारबता दें कि, करतारपुर साहिब कॉरिडोर की चर्चाएं तभी से जोरों पर थी जबसे पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान यात्रा पर गए थे। अब इसपर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। सिख श्रद्धालुओं के लिए पाक तक करतार कोरिडोर बनाएगी मोदी सरकारवहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाएगी। सरकार गुरदासपुर जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर तक करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण करेगी। जहा सभी जरुरी सुविधाओं मुहैया कराई जाएंगी। इस कॉरिडोर से लोगों को करतारपुर साहिब जाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ये भी फैसला किया है कि पंजाब के कपूरथला जिले में आने वाले सुल्तानपुर लोधी शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप किया जाएगा।सिख श्रद्धालुओं के लिए पाक तक करतार कोरिडोर बनाएगी मोदी सरकारइस शहर को पिंड बाबे नानक दा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा अमृतसर में भी गुरु नानक के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जहां धर्म से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगी। इस यूनिवर्सिटी का टाइअप अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान भी इस महीने के अंत से ही कॉरिडोर बनाना शुरू कर देगा। इमरान खान खुद इसकी शुरुआत करेंगे। हालांकि, इसकी तारीख तय नहीं हुई है।