17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कांग्रेस ने 10 सालों में क्या विकास कार्य किया, जनता को हिसाब...

कांग्रेस ने 10 सालों में क्या विकास कार्य किया, जनता को हिसाब दे- अमित शाह

5

आज झारखंड में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी बिगुल फूंका। अमित शाह ने विशाल रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के सीएम रघुवर दास के विकास कार्य गिनवाए। साथ ही कांग्रेस पर भी गृहमंत्री अमित शाह ने निशाना साधा।

गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 10 वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही फिर भी झारखंड में कोई विकास नहीं हुआ, आज में यहां कांग्रेस से पूछने आया हूं कि क्यों झारखंड में विकास नहीं हुआ।

आज झारखंड की जनता कांग्रेस से विकास कार्यों के बारे में पूछ रही है, इस पर कांग्रेस क्या जवाब देगी। गृहमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने केवल 5,5200 करोड़ झारखंड के विकास के लिए खर्च किए थे जबकि हमने इससे दौगुनी राशि झारखंड के विकास के लिए दी।