17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news फाइनल से पहले विनेश फोगाट को लगा तगड़ा झटका, पीएम मोदी ने...

फाइनल से पहले विनेश फोगाट को लगा तगड़ा झटका, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

9

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, इसके बाद देश में मायूसी की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम ने लिखा “विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर विनेश फोगाट का हौंसला बढ़ाया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पीटी ऊषा से इस बारे में जानकारी मांगी है।  विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर फोगाट को चैंपियन बताया है। पीएम ने लिखा, “विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से इस मुद्दे पर चर्चा की उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने की भी बात कही।

अखिलेश यादव ने की जांच की मांग

वहीं, सपा प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने इस पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।