17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में चलाया सत्यापन अभियान

सीएम धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में चलाया सत्यापन अभियान

19

उत्तराखंड: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेशभर में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसको देखते हुए सीओ सन्दीप नेगी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नगर में सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है।

गुरुवार को नैनीताल पुलिस द्वारा तल्लीताल नया बाजार, हरिनगर, धोबी घाट, बूचडख़ाना, पंत पार्क समेत अन्य स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया गया। सीओ सन्दीप नेगी ने बताया की पुलिस द्वारा पूरे शहर में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत लोगों के पहचान सम्बन्धी दस्तावेज की जांच कर उनका सत्यापन किया जा रहा हैं। बताया कि शहर में जो भी लोग बाहर से आये हैं उनके सत्यापन के लिए उनके मूल निवास स्थान में जाकर सत्यापन करवाकर लाना होगा।

वहीं पुलिस द्वारा भी अपने स्तर से बाहरी लोगों का सत्यापन करने के लिए उनके मूल निवास स्थान पर दस्तावेज भेजकर सत्यापन करवाया जाएगा। बताया कि जिनके द्वारा यदि 10 दिन के अंदर भी सत्यापन नहीं करवाया जायेगा उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

ReadAlso- राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया, ‘मेक इन इंडिया’ का समर्थन करें

इधर तल्लीताल क्षेत्र में मकान मालिक द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर पुलिस द्वारा मकान मालिक पर दस हजार रुपए की चालानी कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत दी गई। वहीं मस्जिद के समीप स्थित धोबीघाट मार्ग पर अवैध तरीके से कबाड़ रखने पर कबाड़ी पर भी चालानी कार्रवाई की गई।

इस दौरान कोतवाल प्रीतम सिंह, एसओ तल्लीताल रोहिताश सिंह सागर, एलआई यू राहुल राठी, एस आई हरीश सिंह, एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी, चीता मोबाइल कॉन्स्टेबल शिवराज सिंह राणा, राजकुमार, कांस्टेबल शाहिद अली,सोबन सिंह राणा व दीप नेगी मौजूद रहे।

ReadAlso- जम्मू-कश्मीर का विकास प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य फोकस एरिया रहा- KVIC अध्यक्ष विनय सक्सेना