17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 30...

बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 30 अक्तूबर को करेंगे दो जनसभाएं

7

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रचार मैदान में उतरने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी 30 अक्तूबर को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा नेतृत्व ने इस चुनाव में कई प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, जिनमें सीएम धामी का नाम भी शामिल है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से संगठन को मजबूती मिलेगी और प्रत्याशियों को सीधा लाभ होगा।

मुख्यमंत्री धामी की पहली जनसभा मोतिहारी जिले की कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। यह सभा महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर प्रस्तावित है। इससे पहले वे सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे।

दूसरी चुनावी सभा हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित की गई है। यहां वे अपराह्न 1 बजकर 55 मिनट पर महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी बिहार के गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रभावी रैलियाँ कर चुके हैं। उनके भाषणों और सरल व्यक्तित्व ने मतदाताओं पर अच्छा असर छोड़ा है।

राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और कई निर्णायक फैसलों के कारण धामी राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे हैं। पार्टी उन्हें एक ऊर्जावान और प्रभावी प्रचारक के रूप में देख रही है।

भाजपा ने की औपचारिक घोषणा

भाजपा के कार्यक्रम विभाग के संयोजक सुशील चौधरी ने मुख्यमंत्री धामी के बिहार दौरे की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी जनसभाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पार्टी को विश्वास है कि सीएम धामी की लोकप्रियता और नेतृत्व शैली से बिहार में चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में मजबूत होगा और प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में उनकी रैलियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।