17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम से पहले तैयारियों का किया निरीक्षण

4
प्रधानमंत्री की इस कार्यक्रम में आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर पहुंचे। जनपद सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने एक प्रेसवार्ता की।
सीएम योगी ने कहा कि, पहले पूर्वी यूपी में एक मात्र BRD मेडिकल कॉलेज था। आज गोरखपुर में AIIMS बनकर लगभग तैयार है। जिसका उद्घाटन अगले एक-डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से होगा
प्रेषवार्ता के दौरान योगी ने कहा कि दो वर्ष पहले मैंने जनपद सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि नेशनल मेडिकल कमीशन ने प्रदेश के 07 मेडिकल कॉलेज को मान्यता दे दी है, जिसमें हर मेडिकल कॉलेज में 100 एडमिशन होंगे, इसमें सिद्धार्थनगर का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद सिद्धार्थनगर में 7 नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। जिसमें सिद्धार्थनगर के साथ ही एटा, हरदोई, गाजीपुर, मीरजापुर, देवरिया और प्रतापगढ़ शामिल हैं। यह उद्घाटन कार्यक्रम आगामी 25 अक्टूबर को प्रस्तावित किया गया है। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल और छात्रावास सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।