17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh अमेरिकी सरकार के पास UFO और एलियंस के शव, पूर्व अमेरिकी खुफिया...

अमेरिकी सरकार के पास UFO और एलियंस के शव, पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश का बड़ा खुलासा

6

क्या इस धरती के बाहर भी जीवन हैं? इस बात को जानने के लिए पूरे विश्व के लोगो में उत्सुकता हमेशा से मन में बनी रहती हैं। पर सही जवाब अभी तक मिल नहीं पाया हैं ,लेकिन पूर्व अमेरिकी ख़ुफ़िया अधिकारी डेविड ग्रुश के एक खुलासे से पूरे विश्व में खलबली मची हुई हैं।

दरअसल उनका कहना हैं कि अमेरिकी सरकार के पास UFO और एलियन के शव हैं। उन्होंने यह खुलासा वाशिंगटन में हाउस ओवरसाइट के सामने सुनवाई के दौरान किया। खुलासे से दुनिया भर में फैली आशंका सच साबित हो गई। अमेरिका दशकों से UFO को पकड़ने की बात छुपा रहा था।

एलियंस है या नहीं?

क्या इस ब्रह्मांड में इंसानों के अलावा एलियंस (परग्रहवासी) की भी मौजूदगी है। इस सवाल पर अक्सर चर्चा होती रहती है। दुनियाभर में अभी तक केवल आशंका थी कि एलियंस मौजूद हैं। कई बार दावा किया गया कि अमेरिका के पास एलियंस के शव मौजूद हैं लेकिन अमेरिका दशकों से UFO को पकड़ने की बात छुपा रहा था।

ReadAlso;जिनके शासन में 6 मुस्लिम देशों पर बम बरसाए गए, उनके आरोपों पर कैसे भरोसा करें”; अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पलटवार

पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश के खुलासे से दुनिया भर में फैली आशंका सच साबित हो गई। डेविड ग्रुश ने बताया कि UFO धरती पर क्रैश हो गया था, जो डेड बॉडी मिली वो मानव सभ्यता की नहीं, बाकी जानकारी देने से डेविड ग्रुश ने इनकार कर दिया। अमेरिका के पास एलियंस का स्पेस क्राफ्ट मौजूद है।