17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news योगी की तारीफ में बोले केंद्रीय मंत्री, कहा- देश में मुगलों से...

योगी की तारीफ में बोले केंद्रीय मंत्री, कहा- देश में मुगलों से जुड़े नामों को बदलने की जरूरत

6

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा है कि खिलजी ने बिहार को लूटा लेकिन बख्तियारपुर का नाम उसके नाम पर रखा गया। बिहार के अकबरपुर समेत करीब 100 जगहों के नाम बदल दिए गए हैं।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पूरे देश और बिहार में जो भी नाम मुगलों से जुड़े हुए हैं, उन्हें बदला जाना चाहिए। बता दें हाल ही में सीएम योगी ने इलाहाबाद का नाम बदलते हुए प्रयागराज कर दिया है।

अकबर ने अपने शासन के 28वें वर्ष यानी 1584 में नया नगर बसाया और उसे इलाहाबाद नाम दिया तो नए बसे मोहल्लों, उपनगरों के भी नामकरण हुए। इस शहर की धार्मिक महत्ता को देखते हुए ही इसे संतों-फकीरों के रहने लायक बनाया गया। सूफी संतों के मठ यानी दायरे इसी की देन हैं।

इन दायरों के कारण ही एक समय तो इलाहाबाद को फकीराबाद भी कहा जाने लगा था क्योंकि शहर के चारों ओर फकीरों के ये ठौर ही थे जहां इल्म और दीन की बातें बताई, सिखाई जाती थीं।

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है,तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-