17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पंजाब में बेकाबू हुआ कोरोना

पंजाब में बेकाबू हुआ कोरोना

6

 

पंजाब में बेकाबू हुआ कोरोना : 1074 पॉजिटव मिले, 15 मरीजों की मौत, जालंधर में 87 छात्र संक्रमित

पंजाब में कोरोना बेकाबू हो रहा हैं। राज्य में गुरुवार को 1074 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें जालंधर जिले के 87 स्कूली बच्चे और लुधियाना के 6 शिक्षक भी शामिल हैं। और पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की जान चली गई। अब तक पंजाब में कुल 5887 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 5097802 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 185381 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 173230 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सूबे में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 6264 है। संक्रमण की दर भी बढ़कर 2.9 तक पहुंच गई है।इस समय सूबे में 94 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट और 14 को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। सूबे में सबसे अधिक लुधियाना में 1034 मौतें हो चुकी हैं। जालंधर में 716 ऐर पटियाला में 518 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए संक्रमण को फैलने से रोकने के लए पंजाब में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें कुल 8510 लोग रहते है ।इसमें जालंधर स्थित बीएसएफ कैंपस भी शामिल है। लुधियाना में चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।