17.6 C
New York
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news डूब रही भानजी को बचाने के प्रयास में मामा भी डूबा

डूब रही भानजी को बचाने के प्रयास में मामा भी डूबा

16

बांदा जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में बुधवार को गडरा नदी में नहाते समय डूब रही बच्ची को बचाने की कोशिश कर रहा उसका मामा भी डूब गया। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को निभौर गांव में अपरान्ह करीब तीन बजे नौ साल की बच्ची मनीषा और तेरह साल का उसका मामा रवींद्र गडरा नदी में नहाने गए थे।

कुमार ने बताया कि अचानक बच्ची गहरे पानी में जाकर डूबने लगी, जिसे बचाने की कोशिश में उसका मामा भी गहरे पानी में चला गया। उन्होंने बताया कि पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घटना की जांच कर रही है।