17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीमा पार से आए उपद्रवियों के हमले में दो घायल

सीमा पार से आए उपद्रवियों के हमले में दो घायल

5

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में भारत बांग्लादेश सीमा पार कर आए उपद्रवियों ने रविवार को दो व्यक्तियों पर नुकीले हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर में हुई और दोनों घायल व्यक्तियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक क्लॉडिया लिंग्वा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिरकन गांव के बाहरी छोर पर दोनों युवाओं का उपद्रवियों से सामना हुआ और जब उन्होंने उपद्रवियों से उनकी नागरिकता पूछी तो उन्होंने नुकीले हथियार से युवाओं पर हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।