17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

6

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि साहोडीह गांव के रहने वाले चार युवक मनोज (20), मंटू (25), अनिल (30) और अखिलेश (28) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बांसडीह जा रहे थे।

रास्ते में राजपुर चट्टी के पास सामने से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मनोज, मंटू तथा अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।