17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नोएडा में तीन बदमाश गिरफ्तार: अवैध हथियार बरामद

नोएडा में तीन बदमाश गिरफ्तार: अवैध हथियार बरामद

14

यहां थाना फेस-2 पुलिस ने शुक्रवार की रात तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किये है। अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रात को गश्त पर निकली थाना फेस-2 पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर राजा,

भगत और मोनू शर्मा नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न स्थानों से लूटे और चोरी किए हुए 13 मोबाइल फोन, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट और चोरी की कई वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।