17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजोय से खतरा,समुद्र में उठी ऊंची लहरें, मछुआरों...

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजोय से खतरा,समुद्र में उठी ऊंची लहरें, मछुआरों को वापस लौटने की चेतावनी

12

पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान बिपरजोय धीरे-धीरे उत्तर की ओर आग बढ़ रहा है। तूफान गुजरात के तटीय पोरबंदर जिले से करीब 900 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रीत है। चक्रवात को लेकर मछुआरों को समुद्र से वापस लौटने को कहा गया है।

चक्रवात बिपरजोय से पहले वलसाड के अरब सागर तट पर स्थित तिथल बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवात बिपरजोय की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन द्वारा सावधानी लेते हुए तिथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कराया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटों में और तेज होगा। IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, बिपरजोय वर्तमान में पोरबंदर से 930 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि Biparjoy 12 जून तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप में तब्दील हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान तीव्र हो रहे हैं और जलवायु परिवर्तन के कारण ये लंबे समय तक काफी सक्रिय बने रह सकते हैं।

ReadAlso;केदारनाथ धाम में मंदिर के पीछे पहाड़ियों में हुआ एवलांच

10 और 11 जून को कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD के मुताबिक, 10 जून के दौरान मणिपुर और मिजरोम में और 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई है। तफान को लेकर मछुआरों को अलर्ट किया गया है और तट से वापस लौट को कहा गया है। गुजरात के तटीय इलाके पोरबंदर, कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी समेत मुंबई में भी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।