17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अक्षय की मिशन मंगल का ये था पहला टाइटल

अक्षय की मिशन मंगल का ये था पहला टाइटल

11

बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स से सजी फिल्म मिशन मंगल इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके प्रोमो में मंगल पर भारत के सफल अभियान को दिखाया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का टाइटल पहले मिशन मंगल नहीं बल्क‍ि ‘मंगल महिला मंडल’ था। हालांकि बाद में इसे बदल दिया गया।

इसका खुलास खुद अक्षय ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान बताया। एक्टर ने बताया कि मिशन मंगल को पहले ‘मंगल महिला मंडल’ नाम दिया गया था। लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार, शरमन जोशी सहित कुछ और पुरुष कलाकारों की अहम भूमिका होने की वजह से टाइटल को खारिज कर दिया गया।

जिसके बाद इसका टाइटल मिशन महिला मंडल की जगह मिशन मंगल कर दिया गया। इस फिल्म टीजर और ट्रेलर दोनो ही काफी पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले लोग इसे हिट बता रहे हैं।