17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बिना शोर किए बिगड़ता है ये अंग, जानिए कैसे रखें अपने लिवर...

बिना शोर किए बिगड़ता है ये अंग, जानिए कैसे रखें अपने लिवर को ज़िंदगी भर स्वस्थ

7

हमारे शरीर का सबसे मेहनती लेकिन सबसे अनदेखा अंग है लिवर (Liver)। यह अंग चुपचाप महत्वपूर्ण कार्य करता है, जिनमें भोजन को ऊर्जा में बदलना, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना और संक्रमण से लड़ना शामिल है। लेकिन जीवनशैली में छोटी-छोटी लापरवाहियां इस नाज़ुक अंग को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं और जब तक इसके लक्षण सामने आते हैं, तब तक अक्सर बहुत देर हो चुकी होती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में हर 5 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी लिवर समस्या से ग्रसित है। फैटी लिवर, लिवर में सूजन या पानी भरना जैसी स्थितियां आम हो गई हैं। मगर अच्छी खबर ये है कि सही खानपान और जीवनशैली अपनाकर लिवर को ताउम्र स्वस्थ रखा जा सकता है।

खानपान: लिवर का सबसे बड़ा सहारा

जैसा खाओगे अन्न, वैसा रहेगा तन” ये कहावत लिवर पर सटीक बैठती है। अगर आप प्रोसेस्ड फूड, मैदा, चीनी और ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो ये लिवर के लिए जहर का काम करते हैं। इसके विपरीत कुछ खाद्य पदार्थ लिवर को डिटॉक्स करते हैं और उसकी कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं।

लिवर को जवां बनाए रखने वाले 10 सुपरफूड्स

  1. हल्दी (Turmeric) – करक्यूमिन युक्त, सूजन कम करता है, बाइल जूस बढ़ाता है।
  2. लहसुन (Garlic) – सल्फर और सेलेनियम से भरपूर, लिवर की सफाई में सहायक।
  3. हरी पत्तेदार सब्ज़ियां – क्लोरोफिल से युक्त, टॉक्सिन्स बाहर निकालती हैं।
  4. चुकंदर (Beetroot) – बीटालाइन्स तत्व से लिवर कोशिकाएं रीजनरेट होती हैं।
  5. अखरोट (Walnuts) – ओमेगा-3 और ग्लूटाथियोन से लिवर को मजबूती।
  6. ग्रीन टी – एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, फैटी लिवर में सहायक।
  7. सिट्रस फल – विटामिन C युक्त, शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं।
  8. सेब (Apple) – पेक्टिन से पाचन बेहतर, लिवर पर बोझ कम।
  9. हल्का कॉफी – लिवर सिरोसिस के जोखिम को घटाता है।
  10. अवोकाडो (Avocado) – हेल्दी फैट और डिटॉक्स एंजाइम से भरपूर।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स:

शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं

प्रोसेस्ड और तले-भुने खाने से बचें

रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पिएं

नियमित व्यायाम करें और वजन नियंत्रण में रखें

समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट करवाएं

याद रखें लिवर कभी शिकायत नहीं करता – जब तक थककर बैठ न जाए। इसलिए लक्षणों का इंतज़ार न करें, अभी से सतर्क हो जाएं। एक हेल्दी डाइट और नियमित जांच से आप अपने लिवर को न केवल आज, बल्कि बुढ़ापे तक स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं।