17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ये एक्टर था करीना कपूर खान का फस्ट क्रश

ये एक्टर था करीना कपूर खान का फस्ट क्रश

4

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का फिल्मी करियर शानदार रहा है, और उम्मीद है कि आगे भी बेहतर हो। उनकी तीन फिल्मों में कई स्तर पर प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके अलावा वे रियैल्टी शो डांस इंडिया डांस के साथ ही पहली बार टीवी पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। हाल ही में इस शो पर करीना ने अपने फस्ट क्रश के बारे में बात की।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के होस्ट करण वाही ने करीना से उनके फर्स्ट क्रश के बारे में बात की। काफी बार मना करने के बाद आखिरकार करीना ने बताया कि उनका पहला क्रश एक्टर राहुल रॉय थे और करीना ने ये भी कहा कि उन्होंने ये फिल्म 8 बार देखी थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और साल 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में नजर आई थी।

करीना अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ पिछले दो महीनों से लंदन में थीं। करीना छुट्टियों के साथ ही साथ यहां काम भी निपटा रही थीं क्योंकि लंदन में अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग हो रही थी वही सैफ अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे थे।