17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Mahabharat के ये एक्टर्स इन दिनों कर रहे हैं यह काम

Mahabharat के ये एक्टर्स इन दिनों कर रहे हैं यह काम

2

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन में रामायण और Mahabharat के पुनःप्रसारण ने जहां TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं वहीं इनमें अहम किरदार निभाने वाले Arjun, Bheem और Kirshna आदि को फिर से चर्चा का केंद्र बना दिया है।

लोग इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स के बारे में चर्चा करते हैं और उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हम आज आपको Mahabharat के ऐसे ही किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए आखिर वो क्या कर रहे हैं…

ShreeKrishna उर्फ नीतीश भारद्वाज

महाभारत के अहम किरदार श्रीकृष्ण को निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की फैन फॉलोविंग आज भी उतनी ही है। उन्होंने राजनीति में भी अपना भाग्य आजमाया लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो एक डॉक्टर भी हैं और कुछ समय पहले केदारनाथ फिल्म में नजर आए थे।

गजेंद्र चौहान

महाभारत में युधीष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने करीब 600 टीवी सीरियल्स और 150 फिल्मों में काम किया है। वो FTII के अध्यक्ष भी रहे हैं।

रूपा गांगुली

महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली इन दिनों सक्रिय राजनीति में हैं। वो पश्चिम बंगाल में भाजपा की नेता हैं और राज्यसभा सांसद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो एक अच्छी सिंगर भी हैं।

पुनीत इस्सर

महाभारत के एक और अहम किरदार दुर्योधन को निभाने वाले पुनित इस्सर बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। वो एक डायरेक्टर और लेखक भी हैं। वो कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।