17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh पलामू में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर! इस तारीख को...

पलामू में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर! इस तारीख को किया जायेगा भूमि पूजन समारोह का आयोजन

60

झारखंड के पलामू जिले के बरही धाम में दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही है। यह मंदिर 551 फीट ऊंचा होगा, जो अब तक का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर होगा। मंदिर निर्माण के लिए आगामी 14 मई को भूमि पूजन समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। इस मंदिर के साथ ही परिसर में 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर भी बनाया जाएगा।

मंदिर के निर्माण के लिए 5 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट इस भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य कर रहा है। इस मंदिर के निर्माण का निर्णय 2022 में हुई एक अद्भुत घटना के बाद लिया गया था, जब हनुमान जी की 105 फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खुदाई में मां दुर्गा की अष्टधातु प्रतिमा मिली थी। इस घटना को देखकर हजारों श्रद्धालुओं ने यह निर्णय लिया कि यहां मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।