17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कुवैत में फंसी महिला लौटी भारत, धर्मेंद्र ने कहीं ये बड़ी बातें…

कुवैत में फंसी महिला लौटी भारत, धर्मेंद्र ने कहीं ये बड़ी बातें…

5

अपने भविष्य को अच्छे से गुजारने के लिए लोग क्या से क्या करते है। पैसा कमाने के लिए देश से विदेश तक चले जाते हैं लेकिन समय का क्या पता कहां से कहां पहुंचा दे, एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जिसमें पंजाब के गुरदासपुर के लोगों ने एक्टर सनी देओल से कुवैत में फंसी पंजाब की ही महिला को वापस लाने की गुहार लगाई थी।

इसपर सनी देओल ने ध्यान दिया और भारतीय एंबेसी की मदद से कुवैत में फंसी महिला को ढूंढकर वापस ले आए। जिसकी वजह से वह महिला सही सलामत अपने घर वापस आ गई है। सनी के इस काम से खुश होकर धर्मेंद्र ने इस खबर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए एक ट्वीट कर उनकी तारीफ की जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “नौकरी समझ कर फर्ज निभाना, सनी बेटे। जीते रहो”।

रिपोर्ट- अनुभव जैन