17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood गुरू रंधावा पर हमलावर का धावा, कनाडा में हुआ ये कांड

गुरू रंधावा पर हमलावर का धावा, कनाडा में हुआ ये कांड

1

मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा पर कनाडा के वैंकूवर में एक अनजान शख्स ने हमला किया है। गुरु रंधावा कनाडा में अलग-अलग जगहों पर पिछले कई दिनों से लगातार कंसर्ट कर रहे थे। वैंकूवर में रविवार रात को उनका आखिरी शो था। कंसर्ट खत्म होने के बाद उनपर हमला हुआ। गुरु रंधावा फिलहाल ठीक हैं।

खबरों के मुताबिक, लाइव परफॉर्मेंस के बाद वैंकूवर के क्वीन एलिजाबेथ थिएटर से बाहर निकलते वक्त अनजान शख्स ने पीछे से आकर गुरु रंधावा के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। हालांकि अभी तक गुरु रंधावा और उनकी टीम ने इस घटना को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर सिंगर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें साफ दिखता है कि सिंगर पर अटैक हुआ है।