17.6 C
New York
Thursday, June 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood करण के प्रोडक्शन में अब बनेगी हॉरर फिल्म…

करण के प्रोडक्शन में अब बनेगी हॉरर फिल्म…

8

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर्स में से एक करण जौहर ने हमें एक के बाद एक कई रोमांटिक फ़िल्में दी हैं। करण ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि अब उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तले जल्द ही हॉरर फिल्म फ्रैंचाइजी बनने जा रही है।

करण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा है, ‘धर्मा प्रोडक्शन अब एक नयी डर की फ्रैंचाइजी को एंकर करेगा। 15 नवंबर 2019 में SEA यू सून’।  इस तस्वीर के कैप्शन में करण ने बताया कि वे सोमवार को इस बारे में फाइनल अनाउंसमेंट करेंगे।

खबर है कि विक्की कौशल स्टारर हॉरर फिल्म में भूमि पेडनेकर एक्सटेंडेड कैमियो कर रही हैं। फिल्म की कहानी एक तट पर छूटे हुए समुंद्री जहाज पर आधारित होगी। क्योंकि करण ने अपने पोस्ट में ‘SEA यू सून’ लिखा है, इससे इस बात की काफी हद तक पुष्टि होती है कि ये विक्की और भूमि वाली फिल्म ही है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से: