17.6 C
New York
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh 29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण का...

29 मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण का समय

22

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन 29 मार्च को लगेगा, जो चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले पड़ रहा है। खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह ग्रहण आंशिक होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ढकेगा।

ग्रहण का समय:

शुरुआत: दोपहर 2:21 बजे
समाप्ति: शाम 6:14 बजे
हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इससे पहले होली पर लगे चंद्र ग्रहण की तरह यह ग्रहण भी भारतीय उपमहाद्वीप से नहीं देखा जा सकेगा।