Home desh जब मंदिरों पर हमले किये गए तभी शुरू हुआ मुगलों का पतन...

जब मंदिरों पर हमले किये गए तभी शुरू हुआ मुगलों का पतन :आज औरंगजेब के वंशज रिक्शा चला रहे हैं, UP के CM योगी आदित्यनाथ का बयान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश पर लोगों ने तब तक आराम से शासन किया जब तक उन्होंने मंदिरों पर हमला नहीं किया। मंदिरों पर हमला करने के बाद से उनका पतन शुरू हो गया।

महाराष्ट्र में बीते दिनों औरंगजेब को लेकर हो रहे विवाद के बीच इस मुगल बादशाह पर योगी आदित्यनाथ ने भी तंज कसा है। संस्कृति पर हमले के खिलाफ बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औरंगजेब के वर्तमान वंशज कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं। योगी ने कहा कि भारत पर शासकों ने तब तक आराम से शासन किया, जब तक कि उन्होंने मंदिरों पर हमले नहीं किए थे। जब उन्होंने मंदिरों पर हमले शुरू किए तब उनका पतन शुरू हो गया।

योगी नोएडा में कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत अपनी आस्था और संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करता। संस्कृत और संस्कृति ही भारत की पहचान हैं। संस्कृति पर हमला उस विकृति को बढ़ाने जैसा है, जो बीज की नियति को फलने-फूलने नहीं बल्कि सड़ने-गलने के लिए छोड़ देना चाहता है और इसलिए सांस्कृतिक हमला सबसे खतरनाक हमला होता है। योगी ने आगे कहा कि देश में लोग तब तक आराम से शासन करते रहे जब तक उन्होंने मंदिरों पर हमले नहीं किए थे।

ReadAlso;वाराणसी की सड़कों और मोहल्लों के नाम बदले जाएंगे, योगी सरकार ने लिया फ़ैसला, गिरिजाघर मार्ग का नाम अब बिस्मिल्लाह खां के सम्मान में रखा जाएगा!

योगी ने कहा कि जब मंदिरों पर हमले हुए तो उनके (शासकों के) पतन भी आते दिखाई दिए। मैंने सुना है कि औरंगजेब के वर्तमान वंशज कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं। यह भी एक स्थिति उनके सामने आई है। योगी ने कहा, ‘उन्होंने दिल्ली पर शासन किया था। देश को अपनी क्रूरता से एक भय के माहौल में बदलने का काम किया, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने भारत की संस्कृति पर हमला किया और समय के अनुरूप चीजें बदलती गईं।

Exit mobile version