Home desh वाराणसी की सड़कों और मोहल्लों के नाम बदले जाएंगे, योगी सरकार ने...

वाराणसी की सड़कों और मोहल्लों के नाम बदले जाएंगे, योगी सरकार ने लिया फ़ैसला, गिरिजाघर मार्ग का नाम अब बिस्मिल्लाह खां के सम्मान में रखा जाएगा

वाराणसी शहर की कई सड़कें और मोहल्ले जल्द ही नए नामों से जाने जाएंगे। नई सड़क-रिजावर मार्ग भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम से पुकारा जाएगा। फातमान रोड सरदार पटेल और मद आलम रोड बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव के नाम पर होगा। हीरालाल के नाम से सड़क के नामकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने भी पूर्व में घोषणा की थी।

महापौर अशोक निवारी ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि बनारस की विश्व में पहचान धार्मिक, प्राचीन ऐतिहासिक के अलावा खेल साहित्य, शिक्षा सहित विभिन्न विधाओं के जरिए भी है। विभिन्न नाओं को मंच तक लाने वालों में कई ऐसी विभूतियां हैं, जिन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिली है। जहाज नगर निगम ने उन विभूतियों के नाम पर सड़कों व मुहल्लों के नामकरण पर विचार किया है। में ऐसे भी मार्ग के नाम है, जिनके बारे में नई पीढ़ी नहीं जानती है। उन्हें अलग रूप से पहचान मिलेगी।

बताया कि अभी करीब आधा दर्जन मागों और मुहल्लों के नाम बदलने का फैसला लिया गया है। पापारिक बैठक में सहमति ले ली गई है। नगर निगम अफसरों को प्रस्ताव बनाने का नदिया जाएगा। उसे निगम की आगामी बैठक में रखा जाएगा।

पार्षदों से भी मांगे जाएंगे सुझाव

महापौर ने बताया नामकरण के लिए पार्षदों से अपने-अपने वार्डों की प्रमुख सड़कों के नामकरण के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। सड़कों का नामकरण स्थानीय विभूतियों के नाम पर होगा। उन्होंने बताया कि भोजूबीर मार्ग को राजर्षि उदय प्रताप जूदेव व पांडेयपुर- आजमगढ़ मार्ग को मुंशी प्रेमचंद के नाम पर रखने की तैयारी है। वहीं, सारनाथ, लंका, मंडुवाडीह, सुंदरपुर, लहरतारा, कज्जाकपुरा आदि इलाकों की प्रमुख सड़कों के भी नाम बदलने पर विचार चल रहा है।

मौलवीबाग होगा मालवीयनगर

महापौर की मानें तो नगर निगम के जोन व सबजोन के नाम भी परिवर्तित होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में वार्डों के नाम बदले गए हैं। इससे वहां के स्थलों को विशेष पहचान मिली है। मोलवीबाग को मालवीयनगर रखने का विचार है। उसी तरह महमूरगंज का नाम भी बदला जाएगा।

ReadAlso;अयोध्या का वैभव दुनिया देखेगी; श्रीराम अपने मंदिर में आने वाले हैं- बोले CM योगी

Exit mobile version