17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आलोक नाथ के खिलाफ दर्ज हुआ रेप का मामला, डायरेक्टर विनता ने...

आलोक नाथ के खिलाफ दर्ज हुआ रेप का मामला, डायरेक्टर विनता ने लगाया था आरोप

5

: मुंबई पुलिस ने टीवी अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ बलात्‍कार का मामला दर्ज कर लिया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज शर्मा ने बताया कि ओशिवारा पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ शिकायत की थी।

हालांकि आलोक नाथ ने इन आरोपों को झूठा बताया है। कुछ दिन पहले आलोक नाथ ने विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उनकी पत्नी ने 12 अक्टूबर को अम्बोली पुलिस स्टेशन में एक खत लिखा था। आलोक नाथ ने निचली अदालत से भी गुजारिश की थी कि वो उनके खिलाफ किए गए मानहानि मामले पर संज्ञान लें और इसकी जांच करवाएं।

इससे पहले CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने भी आलोक नाथ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। सिंटा ने आलोक नाथ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ट्विटर पर जारी एक आधिकारिक बयान में सिंटा ने कहा कि ‘मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।’

‘मी टू’ मुहिम के दौरान जिन लोगों पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे उनके खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग करने वाली दो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में बीते सोमवार को खारिज हो गईं। कोर्ट ने साफ किया कि जब पीड़िता खुद अदालत का रूख करेगी तभी मामले पर विचार किया जाएगा।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-