17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी विधान परिषद के नेता पद से दिया...

स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी विधान परिषद के नेता पद से दिया इस्तीफा

24

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है. स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं. उन्हें मई में विधान परिषद का नेता चुना गया था. वहीं, स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने विधान परिषद में नया नेता का चुनाव भी कर लिया है. अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन का पद सौंपा गया है.

जुलाई में दिया था अध्यक्ष पद से इस्तीफा

स्वतंत्र देव सिंह ने जुलाई के आखिर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ईकाई के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था. वे 2019 में 2019 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. स्वतंत्र देव सिंह के अध्यक्ष रहते बीजेपी ने 2022 विधानसभा चुनाव में 255 सीटें जीती थीं. सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा तेज हो गयी है।