17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जलालाबाद सीट से सपा विधायक शरदवीर सिंह ने दिया इस्तीफा

जलालाबाद सीट से सपा विधायक शरदवीर सिंह ने दिया इस्तीफा

12

यूपी की जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक शरदवीर सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने की नाराजगी में उन्‍होंने यह कदम उठाया है। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य कुशवाहा को विधानसभा चुनाव 2022 का टिकट दिया है।

विधायक शरदवीर सिंह ने अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में उन पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से भटकने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने उनका टिकट काटकर बसपा से पार्टी में शामिल हुए नेता को दिए जाने पर गुस्‍सा जताया है। नीरज मौर्य को स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है। वह हाल ही में बीजेपी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। इस बार जलालाबाद से समाजवादी पार्टी ने शरदवीर सिंह के स्थान पर नीरज मौर्य कुशवाहा को विधानसभा चुनाव 2022 का टिकट दिया है।

ReadAlsohttps://indiagramnews.com/news/mukesh-ambanis-reliance-industries-will-invest-rs-5-95-lakh-crore-in-gujarat-10-lakh-people-will-get-employment/

उन्‍होंने लिखा है कि वह 1996 से इस क्षेत्र में जनता की सेवा करते आए हैं। सपा प्रमुख के फैसले से जलालाबाद की जनता और उन्‍हें ठेस पहुंची है। वे आहत हैं इस वजह से त्‍यागपत्र दे रहे हैं। उम्‍मीद जताई जा रही है कि शरदवीर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है।