17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news स्मृति ईरानी ने महिलाओं के नेतृत्व में विकसित समृद्ध नए भारत के...

स्मृति ईरानी ने महिलाओं के नेतृत्व में विकसित समृद्ध नए भारत के निर्माण का आह्वान किया

6

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के नेतृत्व में विकसित समृद्ध नए भारत के निर्माण का आह्वान किया। ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी प्रयासों में समावेशी विकास एवं समता की हमारी प्रतिद्धता को पुन: दोहराते हैं। ईश्वर करे कि हम एक साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों के देश का निर्माण करें, हम महिलाओं के नेतृत्व में विकसित समृद्ध नए भारत का निर्माण करें।’’ गौरतलब है कि हर साल आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है।