17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood धुंआधार कमाई कर रही है, श्रीदेवी की आखिरी फिल्म…

धुंआधार कमाई कर रही है, श्रीदेवी की आखिरी फिल्म…

4

स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म मॉम 2017 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने सराहा और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। दो साल बाद इसे चीन में 10 मई को रिलीज किया गया है।

वहां पर भी यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। मॉम ने पहले दिन ही आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसने पहले दिन चीन के बॉक्स ऑफिस पर लगभग साढ़े 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबिक अंधाधुन का चीन में फर्स्ट डे कलेक्शन 7 करोड़ 33 लाख रुपये था।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो मॉम की ओपनिंग अंधाधुन से बेहतर है। उन्होंने फिल्म की कमाई से संबंधित आकड़े भी जारी किए हैं। उन्होंने लिखा, फिल्म की शुरुआत अच्छी है। फिल्म के बिजनेस के लिए लिए यह वीकेंड शानदार साबित हो सकता है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1.64 मिलियन यानि 11 करोड़ 47 करोड़ रुपये हुई।