17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में चलेगा हसिनाओं का जादू …

जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में चलेगा हसिनाओं का जादू …

4

कान्स फिल्म फेस्टिवल 72वें का आगाज होने वाला है। ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और सोनम कपूर जैसे कई भारतीय सेलेब्स इसमें शामिल होंगी।  डीवा रेड कारपेट पर फैशन स्टेटमेंट के साथ अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी। कान्स फेस्टिवल का 72वां एडिशन 14 मई से 25 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार डेब्यू किया था। उनके हर लुक को फैशन एक्सपर्ट्स ने खूब पसंद किया था। कान्स फेस्टिवल के रेड कारपेट पर कंगना अपने बोल्ड और बिंदास लुक में नजर आईं थीं। एक बार फिर कंगना अपने सरप्राइज़िंग फैशन लुक को रेड कारपेट पर एक्सप्लोर करने को तैयार हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड में अपनी अदायगी की और मेटगाला में अपनी खूबसूरती की अदा दिखाने वाली दीपिका पादुकोण 16 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन सकती हैं। साथ ही मिस वर्ल्ड रह चुकीं, ऐश्वर्या राय को 19 मई को कान्स में देखा जा सकता है। जबकि फैशन क्वीन कहे जाने वालीं सोनम कपूर 20-21 मई को रेड कार्पेट पर उतरेंगी। दीपिका, सोनम और ऐश्वर्या लोरियल इंडिया की ओर से रेड कारपेट पर वॉक करेंगी।