17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गैस लीक होने की घटना से स्तब्ध हूं: नायडू

गैस लीक होने की घटना से स्तब्ध हूं: नायडू

1

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विशाखापत्तनम में गैस लीक होने की घटना से सकते में हैं। उन्होंने शहर के लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। नायडू ने ट्वीट किया कि संकट के समय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।

विशाखापत्तनम में रासायनिक संयंत्र में गैस लीक होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और करीब 100 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम ने ट्वीट किया, ‘‘गोपालपत्तनम के एलजी पोलिमर्स में गैस लीक होने का पता चला है। इस जगह के आस-पास रह रहे लोगों से अपील है कि वे सुरक्षात्मक कदमों के तहत एहतियात बरतते हुए घरों से बाहर नहीं निकलें।’’