17.6 C
New York
Tuesday, November 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इंटरनेट पर कश्मीर के 7 वर्षीय लेग स्पिनर की धूम, शेन वार्न...

इंटरनेट पर कश्मीर के 7 वर्षीय लेग स्पिनर की धूम, शेन वार्न ने की तारीफ

11

महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न की तारीफ के बाद जम्मू – कश्मीर के गांदरबल जिले के सात वर्षीय लेग स्पिनर ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुयी है।

वॉर्न ने ट्वीट कर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले अहमद नाम के इस लेग ब्रेक गेंदबाज की की प्रशंसा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘यह लाजवाब है। युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की।’
कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी, वॉर्न ने इस पर ट्वीट की। इस वीडिया को अभी तक 64,000 लोगों ने देख लिया है।

वॉर्न की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच के दौरान फॉक्स पर इस लड़के की चर्चा हुई। फॉक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोग देख चुके हैं।