17.6 C
New York
Monday, May 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इन Memes के साथ शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’ का बना मजाक

इन Memes के साथ शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’ का बना मजाक

3

शाहरुख खान की फिल्म मूवी जीरो रिलीज हो चुकी है। मूवी में किंग खान के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ अहम रोल में हैं। क्रिटिक्स और दर्शकों को मूवी पसंद आ रही है। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

आपको बता दें कि थियेटर के बाहर और अंदर शाहरुख के फैंस की दीवानगी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें फैंस सिनेमाहॉल के अंदर डांस कर कर रहे हैं। सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल जा रहे हैं।

खबर है कि सोशल मीडिया पर शाहरुख खान फिल्म को फ्लाप बताया जा रहा है और इस पर फनी मीम्स बन रहे हैं। यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर मूवी का मजाक उड़ा रहे हैं। वायरल मीम्स में जीरो देखने के बाद ऑडियंस के रिएक्शन को दिखाया गया है।

लोगों को किंग खान और अनुष्का शर्मा की एक्टिंग पंसद आ रही है। मूवी में अनुष्का सरप्राइजिंग फैक्टर हैं। ट्विटर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जीरो की तारीफ की है। किंग खान की मूवी 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म है।

आपको बता दें जीरो को दुनियाभर में 5965 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है,लेकिन सोशल मीडिया पर दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है जिन्होंने जीरो को फ्लॉप बताया है।