17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हुआ शाहरूख की बेटी सुहाना का एडमिशन

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हुआ शाहरूख की बेटी सुहाना का एडमिशन

4

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के लिए खुशी के पल आ गए हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना खान का दाखिला दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हुआ है। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। एक पेरेंट होने के नाते शाहरूख- गौरी काफी खुश हैं।

जून में शाहरुख, उनकी पत्नी गौरी और छोटा बेटा अबराम, सुहाना के इंग्लैंड के ससेक्स में स्थित आर्डिंगली कॉलेज से ग्रेजुएट होने की खुशी में यूके गए थे। शाहरुख खान ने सुहाना की ग्रेजुएशन सेरेमनी से कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जहां सुहाना को उनके ड्रामा सोसाइटी में भाग लेने के लिए अवॉर्ड दिया जा रहा था।

अब सुहाना के ग्रेजुएट होने के 2 महीने बाद, वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्म की पढ़ाई करने के लिए चली गई हैं। सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टी-शर्ट और स्नीकर्स पहने सुहाना नए कॉलेज में नई शुरुआत के लिए तैयार लग रही हैं।